कटोरिया: बाघमारी गांव के पास पति-पत्नी में मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Katoria, Banka | May 25, 2026 बाघमारी गांव के पास पति एवं पत्नी के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें पति जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे दोनों पक्ष द्वारा कटोरिया थाना में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।