जतारा: जतारा जनपद में CM हेल्पलाइन को लेकर वायरल ऑडियो से मचा बवाल, शिकायतकर्ता से कथित गाली-गलौज की चर्चा
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर CM हेल्पलाइन की शिकायत बंद कराने को लेकर शिकायतकर्ता से अभद्र भाषा और गाली-गलौज किए जाने की बात सुनाई दे रही है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऑडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान जांच का विषय है।