जबलपुर: आजाद नगर गंदी बस्ती में भंडारे के दौरान खूनी संघर्ष, पारस यादव की हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
जबलपुर। थाना रांझी आजाद नगर गंदी बस्ती, गोकलपुर में दो दिन पहले दुर्गा मंदिर के निर्माण की वर्षगांठ पर चल रहे भंडारे के दौरान हुई मारपीट ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था। इस घटना में गंभीर रूप से घायल पारस यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में रांझी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों और 1 विधि विवादित बालक को गिरफ्तार किया है।