लखीसराय: लखीसराय साइबर थाना में अजीत प्रताप सिंह चौहान नए थानाध्यक्ष बने
शुक्रवार की पूर्वाह्न 9 बजे लखीसराय साइवर थाना में पुलिस उपाधीक्षक अजीत प्रताप सिंह चौहान ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया.यहां पुलिसकर्मियों ने नए थानाध्यक्ष को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया. लखीसराय साइबर थानाध्यक्ष सुचित्रा कुमारी के स्थानांतरण के बाद यहां पुलिस उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह चौहान को साइबर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.