लखीसराय: जिले के रसूलपुर गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मेदनी चौकी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत पटेल के द्वारा गुरुवार की संध्या 7:15 पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र भाजपा के तमाम कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोगों के साथ स्थानीय लोग भी काफी संख्या में होली मिलन समारोह में शामिल हुए।