लखीसराय: डीएम मिथिलेश मिश्र ने जिला मुख्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया
जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम मिथिलेश मिश्र के द्वारा पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार की दोपहर 1:52 पर आयोजित की गई। होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम मिथिलेश मिश्रा के द्वारा वरीय पदाधिकारी एवं पत्रकारों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।