गरखा: परसा के सैदपुर बस्ती में ट्रैक्टर के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत ,जबकि एक व्यक्ति जख्मी ,पुलिस मौके पर पहुंची
Garkha, Saran | Aug 24, 2024 परसा नगर पंचायत के सैदपुर बस्ती वार्ड नंबर 13 में सफाई ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई । जबकि एक साइकिल सवार दूध वाला ग्वाला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।