गरखा: मद्य निषेध विभाग ने अलोनी बाजार के समीप लग्जरी कार से 252 लीटर चुलाई शराब किया बरामद
Garkha, Saran | Aug 22, 2024 सारण मद्यनिषेध विभाग की गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस ने जिले के छपरा-रेवा मार्ग पर गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलोनी बाजार के समीप लग्जरी कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से 252 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया.उस दौरान एक अभियुक जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोईंया गांव निवासी पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया.