मुगलसराय: चकिया तिराहा स्थित शराब दुकान में लाखों की चोरी, पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात से हड़कंप
चकिया तिराहा स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 70 से 75 हजार रुपये नकद समेत 15 से 20 हजार रुपये कीमत की महंगी ब्रांड की शराब चोरी कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 02 बजे पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।