चांद: कलेक्टर ने चांद क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान की व्यवस्थाएं जांचीं
कलेक्टर का चांद क्षेत्र में औचक निरीक्षण स्वास्थ्य केंद्र और राशन दुकान की व्यवस्थाएं जांचीं आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने चांद क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप-स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।