बक्सर: विराट नगर के पिप्पली बुद्ध विहार पर अवैध कब्जे और मारपीट के आरोप में 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 शहर के विराट नगर स्थित पिप्पली बुद्ध विहार पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में अभिमन्यु सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ टाउन थाना में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। टाउन थाना से मिली जानकारी के अनुसार पिप्पली बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह के आवेदन दिया है।