बक्सर: प्रधान सचिव ने समाहरणालय में की समीक्षा बैठक, राजस्व कर्मचारियों का ईमेल आईडी सार्वजनिक करने का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सी. के. अनिल की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित एक समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अपराह्न 3:00 से आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, बक्सर; अपर समाहर्ता, बक्सर; बंदोबस्त पदाधिकारी; जिला भू-अर्जन पदाधिकारी; भूमि सुधार उप समाहर्ता समय सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल है।