बक्सर: रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना: जिले के 300 किसानों को मिलेगा 90 लाख का अनुदान, 4 प्रखंडों का हुआ चयन
Buxar, Buxar | Jan 3, 2026 रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत जिले के 300 किसानों को 90 लाख का अनुदान मिलेगा। इसको लेकर जिले के 4 प्रखंडों का चयन किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि रेनफेड एरिया डेवलपमेंट योजना के तहत 120 हेक्टेयर में एकीकृत खेती छह क्लस्टर में की जाएगी। प्रति क्लस्टर 20 हेक्टेयर का होगा। वहीं एक क्लस्टर में 50 किसान होंगे।