नवाबगंज: बाराबंकी में भाजपा मंडल बैठक संपन्न, जिला अध्यक्ष के निर्देश पर आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बाराबंकी विधानसभा सदर के बंकी देहात मंडल में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार करीब 12 बजे आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देश पर हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मंडल अध्यक्ष सचिन रावत के साथ मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।