बक्सर: उनवास पंचायत के परासी गांव में आंगनबाड़ी कोड संख्या 107 की सहायिका हुई चयनमुक्त, डीपीओ आईसीडीएस ने जारी किया पत्र
Buxar, Buxar | Nov 19, 2024 जिले के इटाढ़ी प्रखंड के उनवास पंचायत के परासी गांव स्थित आंगनबाड़ी कोड संख्या 107 के आंगनबाड़ी सहायिका मायावती कुमारी का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया है. जिसको लेकर सहायिका मायावती कुमारी को चयनमुक्त कर दिया गया है. इसके साथ ही नियमानुसार कारवाई करने को लेकर सीडीपीओ इटाढ़ी को डीपीओ ने निर्देश दिया है.