नागौद: रामनगर क्षेत्र में वन विभाग ने देर रात तक अभियान चलाकर जंगली हाथी E5 का सफल बचाव किया
Nagod, Satna | Nov 11, 2026 मैहर। जिले के अमरपाटन एवं रामनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत का कारण बने जंगली हाथी E5 का वन विभाग की टीम ने देर रात सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी E5 की मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।