पुनासा: वन अमले ने 10-12 KM पीछा कर 18 सागौन लट्ठे बरामद किए, तस्कर पिकअप से भागे; गाड़ी का नंबर बाइक का निकला
Punasa, Khandwa | Sep 30, 2026 खंडवा पुनासा वन परिक्षेत्र के तहत फिफरी के जंगल में सागौन की अवैध कटाई की सूचना पर पहुंचा वन अमला आरोपियों के वाहन का करीब 10 से 12 किलोमीटर तक पीछा करता रहा। आरोपियों ने जब देखा कि वन अमला पीछा नहीं छोड़ रहा है तो मोहना और टेमचा के बीच चलती पिकअप की रफ्तार धीमी कर उससे कूदकर जंगल में भाग गए। इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।