गुलाना: सलसलाई थाना क्षेत्र: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया युवक, 12 घंटे में दस्तयाब, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
सलसलाई पुलिस ने नाबालिग के लापता होने की शिकायत के 12 घंटे के भीतर उसे दस्तयाब कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर 3 बजे पुलिस के अनुसार आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को अपने साथ ले गया था। नाबालिग के कथन के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।