बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने बीजापुर में पत्रकार हत्या मामले में सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने बीजापुर में हुई पत्रकार हत्या मामले में रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से ज़िला प्रशासन को सौंपा है। शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष में बताया कि पत्रकार हत्याकांड मामले में ज्ञापन सौंपा गया है।