बहराइच: रेउसा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में कराया गया भर्ती
रेउसा के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बताया कि बाइक सवार नंदपुर गांव का रहने वाला है और रेउसा स्थित अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार के यहां खाना लेकर जा रहा था। जब उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।