बिंद्रानवागढ़ गरियाबंद: लोगों को पेयजल सुविधाओं से लाभान्वित करने प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष गरियाबंद में जल जीवन मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी गांवों में जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच नल जल कनेक्शन, पानी टंकी निर्माण, पाइपलाइन फिटिंग आदि कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।