चौबेपुर पुलिस ने एक गौ-तस्कर को किया गिरफ्तार; 4 गोवंश, 1 कार और 1 बाइक बरामद
Sadar, Varanasi | Apr 20, 2025 चौबेपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बैल वध करने के लिए ले जाने हेतु एक बन्द कमरे में बंधे हैं जिन्हें तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी चल रही है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर अभियुक्त विकेश यादव पुत्र दशरथ यादव निवासी ग्राम लठवा सरैया थाना चौबेपुर ग्राम लठवा सरैया से गिरफ्तार किया गया।