गोरखपुर: 7 मई से लोकसभा के नामांकन की होगी शुरूआत, पुलिस लाइन SSP ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
जिले के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आज पुलिस लाइन में जिले के समस्त थाना अध्यक्ष, क्षेत्राधिकार और एडिशनल एसपी के साथ 7 मई से शुरू होने वाली लोकसभा चुनाव के नामांकन के संबंध में एक जरूरी मीटिंग किया। SSP ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो, सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और आसामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जाए।