गोरखपुर: चोरी का अपराध करने के आरोप में दो अभियुक्तों को राजघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी हुई बरामद
राजघाट पुलिस ने दो चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की स्कूटी भी बरामद की गई है, इनके ऊपर आरोप है यह बहुत ही शातिर चोर हैं और बड़े शातिराना अंदाज से चोरी को अंजाम दिया करते हैं, इन्होंने एक स्कूटी चोरी की थी जिसके आधार पर राजघाट थाने में मुकदमा पंजीकृत था। आज इन दोनों चोरों को गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजा जा रहा है।