जमुई: सोनो थाना क्षेत्र के गौरवाठीका गांव मे पति का अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की मारपीट, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 सोनो थाना क्षेत्र के गौरवाठीका गांव की रहने वाली महिला सुनीता देवी ने अपने ही सरपंच पति मिट्ठू यादव पर पड़ोस के महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध करने पर पति द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर पीड़िता ने एसपी को आवेदन देकर की है। बताया जाता है कि सुनीता देवी ने शनिवार को एसपी शौर्य सुमन को एक आवेदन दिया है।