जमुई: जमुई में 8 परीक्षा केंद्रों पर 7 अगस्त से होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, परीक्षा में 3500 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 ज़मुई मे केंद्रीय चयन परिषद द्वारा जिले में बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच अलग अलग तिथियों में आयोजित होगी। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 3500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रीय चयन परिषद द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा 7 से 28 अगस्त तक होगा।