#महाराष्ट्र/ #मुम्बई नालासोपारा और विरार के ग्लोबल सिटी, पुष्पा नगर, एवरशाइन सिटी, अचोले रोड, सेंट्रल पार्क और तुलिंज जैसे क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है। कई घरों और सोसायटियों के अंदर भी पानी घुस चुका है।
यातायात ठप: हाइवे को जोड़ने वाली सातिवली रोड और अन्य मुख्य रास्ते पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। गाड़ियां बंद होने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। #vasai #virar #nalasopara #mumbai #rain