कुटुंबा: फरार आर्म्स एक्ट अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
कुटुंबा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 52/25 के नामजद अभियुक्त अंबा थाना क्षेत्र के छक्कनवार गांव निवासी मोहम्मद जमील के घर की गई। पुलिस ने कुर्की के दौरान जब्त किए गए सामान को थाना लाकर सुरक्षित रख दिया है।