बागीदौरा: छींछ के ब्रह्माजी मंदिर में बदली कार्तिक पूर्णिमा की परंपरा, पहले 40 ब्राह्मण सजाते थे चौके, अब होती है सामूहिक पूजा
बागीदौरा क्षेत्र के छींछ गांव स्थित प्राचीन ब्रह्माजी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर निभाई जाने वाली अनूठी धार्मिक परम्परा समय के साथ बदल गई है। कभी इस अवसर पर मंदिर परिसर में आज गुरूवार दोपहर 1बजे करीब 40 ब्राह्मण परिवार अपने-अपने चौके सजाकर पारम्परिक भोजन तैयार करते थे। दशा नागर महाजन समाज के परिवारों की ओर से ब्राह्मण परिवारों को ससम्मान निमंत्रण दिया जाता