डुमरांव: नंदन गांव में पशु बांझपन निवारण शिविर का हुआ आयोजन, 113 मवेशियों का किया गया इलाज
Dumraon, Buxar | Mar 14, 2024 अनुमंडल के नंदन गांव में पशुपालन विभाग द्वारा पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मुखिया रामजी सिंह यादव ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। शिविर में 113 मवेशियों का इलाज किया गया। पशु पालकों को पशुओं की निःशुल्क दवा वितरण की गई।