डुमरांव: डुमरांव के आवासीय टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप पुलिस ने आहर में पड़े शव को किया बरामद, कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Mar 13, 2024 डुमरांव के आवासीय टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप बुधवार की सुबह पुलिस को आहर में पड़ा एक शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए वहीं मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी की आवासीय टीचर ट्रेनिंग स्कूल के समीप आहर में एक शव पड़ी हुई है