डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 700 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य का AEN ने किया निरीक्षण
Dumraon, Buxar | Mar 12, 2024 डुमरांव स्टेशन पर दूसरे फेज में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 700 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म का निर्माण शुरू हो गया है। मंगलवार को AEN राजेश मीणा ने इसका निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। योजना की कुल लागत 17.1 करोड़ रुपया है। साइट अभियंता राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समतलीकरण के पश्चात बाउंड्री वॉल कर 700 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाना है।