डुमरांव: डुमरांव स्टेशन पर शुरू हुआ दस हजार लीटर क्षमता वाले जलमीनार का दुरुस्तीकरण, IOW ने किया कार्य का निरीक्षण
Dumraon, Buxar | Mar 13, 2024 डुमरांव स्टेशन पर 10000 लीटर वाले जलमीनार की तकनीकी खामी को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर बुधवार को आईओडबल्यू यानी निर्माण कार्य निरीक्षक केवी तिवारी ने चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जलमीनार में छिटपुट खामियों के कारण स्टेशन पर पानी की सप्लाई में परेशानी आ रही थी।