डुमरांव: डुमरांव नगर परिषद की उदासीनता व एनजीओ की मनमानी के खिलाफ वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने स्वयं कुदाल उठाकर की सफाई
Dumraon, Buxar | Mar 13, 2024 डुमरांव नगर परिषद की उदासीनता व एनजीओ की मनमानी के खिलाफ वार्ड संख्या 26 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एकराम खां ने स्वयं कुदाल उठा कर सफाई करना शुरू कर दिया। पार्षद प्रतिनिधि ने स्वयं कुडा उठाया, यह पूरे नगर परिषद सहित जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा की सफाई को लेकर बार बार चेयरमैन व उपचेयरमैन से गुहार लगानी पड़ती है।