बकानी: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, युवाओं को टिकट देने में दी जाएगी प्राथमिकता
पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, युवाओं को टिकट में प्राथमिकता का दावा खानपुर। आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक विधायक सुरेश गुर्जर की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बालचंद मीणा ने की।विधायक गुर्जर ने कहा कि पंचायत चुनाव में सर्वे के आधार पर जनता की राय को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी युवाओं और महिलाओं को 80 प्रतिशत तक टिकट देने की दिशा में काम