शिवपुरी नगर: रामपुरी निवासी आदिवासी महिला को एम्बुलेंस नहीं मिली, ₹1700 किराए का ऑटो कर जिला अस्पताल पहुँची
प्रकाश ने बताया सरबदी आदिवासी की आज गुरुवार की सुबह एकाएक हालत बिगड़ गई. जिनको उपचार हेतु कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर कर दिया. जिसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया तो एंबुलेंस नही पहुंची। जिसके बाद परिजन 1700 रुपए में ऑटो करके दोपहर ढाई बजे जिला अस्पताल पहुंचे.