शिवपुरी नगर: अशोक बिहार कॉलोनी में करंट से मगरमच्छ की हुई मौत, 3 दिन के बाद भी शव नहीं हटाए जाने से स्थानीय हुए परेशान
फिजिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार कालोनी के एक खाली प्लाट में एक मगरमच्छ की मौत करंट लगने से हो गई। कालोनी वासियों का आरोप हैं कि नेशनल पार्क प्रवंधन और नगर पालिका को सूचना दी गई थी। लेकिन मगरमच्छ के शव को प्लाट ने नहीं हटाया गया। इसके बाद आज बदबू से परेशान कालोनी वासियों ने मगरमच्छ के शव को प्लाट से खींचकर सड़क पर रख दिया।