शिवपुरी नगर: ढीमर मोहल्ला में घर में रखी आतिशबाजी में विस्फोट, पड़ोसियों के मकान क्षतिग्रस्त, एक बच्ची घायल
जानकारी के मुताबिक ढीमर मोहल्ला निवासी बल्लू उर्फ ओमप्रकाश माहौर का परिवार अपने घर में मजदूरी पर पटाखे बनाने का काम करता है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे उन्हीं पटाखों में आग लगने से धमाका हुआ है। हादसे में ओमप्रकाश की 12 साल की बेटी रूपाली घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एवं आस पास के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।