शिवपुरी नगर: माधौपुर में मिट्टी खोदने गई महिला मिट्टी की खदान में दब गई, गंभीर रूप से घायल
प्रीति आदिवासी पत्नि देवेंद्र आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की वह आज गुरुवार को वह गांव के पास ही घर का आंगन लिपने के लिए मिट्ठी लेने के लिए गई हुई थी। जब वह मिट्ठी खोद रही थी। तभी उस पर मिट्ठी की खदान धसक गई। जिससे वह मिट्ठी में दब गई। जिसको लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया और दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है।