कटिहार: छोटी बथनाहा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक महिला समेत 6 घायल
शुक्रवार की रात 10 बजे गंभीर रूप से घायल पांच पुरुष और एक महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। यह सभी लोग मारपीट में घायल हुए थे। घटना के बारे में घायल के परिजन ने बताया उनकी एक भैंस मर गई थी। जिसे लेकर घर में ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। तभी उनके पड़ोसी मो हजरत को लगा कि वे लोग उन्हें गाली दे रहे हैं।