कटिहार: रानी घाट के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी
शुक्रवार की रात 9 बजे रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी ट्रेन की चपेट मारे से मौत हुई थी। फिलहाल उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।