कटिहार: गौशाला रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गौशाला रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गयी। यह मामला शाम साढ़े छह बजे का हैं।पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जाँच शुरू कर दी हैं। पुलिस ने लोगों से पीड़ित के शव को पहचानने की अपील की हैं।