कटिहार: राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे कटिहार, रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद राजीव जायसवाल पहली बार कटिहार पहुंचे। जहां कटिहार रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम 5 बजे कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी से जुड़े सदस्य और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव को माला पहनाकर, बुके देकर एवं उनके नाम के नारे लगाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।