कटिहार: बलरामपुर गांव में दीवार के पास घास काटने पर दो महिलाओं की पड़ोसियों ने की पिटाई
शुक्रवार की शाम 7 बजे दो महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल परिजन लेकर पहुंचे थे। मारपीट में दोनों महिला घायल थी। घटना के बारे में घायल लिपि देवी ने बताया कि वह अपने पशु के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी अरुण सिंह अपने अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे और उन्हें उनके दीवार के पास चारा काटने को लेकर विवाद करने लगे।