पीपलदा: सुमेरगंजमंडी में बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, इटावा क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
Pipalda, Kota | Aug 21, 2026 सुमेरगंजमंडी क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। इन्द्रगढ़-चाणदाखुर्द-ढीपरी चंबल-रजोपा-इटावा-पीपल्दा-शहनावदा राज्य राजमार्ग संख्या-120 के किलोमीटर 5 पर रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से