अटरू: शेरगढ़ पेयजल परियोजना पर करोड़ों खर्च, फिर भी पानी के लिए तरस रहा कवाई कस्बा
Atru, Baran | Jul 10, 2026 कवाई. करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई शेरगढ़ पेयजल परियोजना का उद्देश्य कवाई सहित क्षेत्र के लोगों को नियमित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। परियोजना से जुड़ने के बावजूद कवाई कस्बे के कई मोहल्लों में पिछले चार दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी। हालत यह है कि लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है,