सिंघिया: मब्बी हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत
रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र के मब्बी महाॅल्ट के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरव मब्बी गांव निवासी 65वर्षीय राम बहादुर यादव के रूप में की गई है। मंगलवार के दिन समय करीब 11:00 स्थानीय लोगों ने बताया कि मब्बी हाॅल्ट के समीप लगातार इस तरह की घटना हो रही है।