बास्तानार: आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों ने कला और खेल के माध्यम से खोजी पानी की दुनिया
बच्चों के प्रारंभिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से हाल ही में तितली संस्था के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र में एक अत्यंत रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। शिक्षा और मनोरंजन के अनूठे संगम वाली इस गतिविधि में बच्चों को जलचरों की दुनिया से रूबरू कराया गया।