सुल्तानगंज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन के लिए कृष्णानंद स्टेडियम में दो हेलीपैड का निर्माण, तैयारियां तेज
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को नमामि गंगे घाट से मेले का शुभारंभ होना है। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसी क्रम में सुल्तानगंज के कृष्णानंद स्टेडियम मैदान में दो अस्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा ह