बिल्सी: लगातार बारिश के कारण बेरमई खुर्द गांव में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबा सभी सामान
Bilsi, Budaun | Sep 7, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमई खुर्द गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही कि जब मकान गिरा, उस समय घर में कोई नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह मकान पानवती नाम की एक विधवा महिला का था। मकान ढहने से घर में रखा सारा सामान मलबे में दब गया, जिससे महिला को बड़ा नुकसान हुआ है।